फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरजी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 14 Nov 2016 12:02 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
ठाकुरजी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
- कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने आराध्य के दर पहुुंचे श्रद्धालु
- वीआईपी गैलरी से दर्शन करने के लिए बढ़े भक्त

500 और 1000 का नोट बंद होने के बाद धर्मनगरी के मंदिरों में आई दर्शनार्थियों की कमी का क्रम रविवार को टूट गया। नगर के मंदिरों में दर्शन के लिए रविवार को अच्छी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन किए। गुरुवार को वीआईपी गैलरी में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 800 से 900 तक थी, रविवार को शाम आठ बजे तक 250 से अधिक श्रद्धालुओं ने वीआईपी गैलरी में दर्शन कर मंदिर कार्यालय में 2500 की रकम अदा की। मंदिर में कई भक्त 2000 हजार का नया नोट ठाकुरजीकी भेंट गोलक में दान करते दिखाई दिए। मंदिर सेवायतों को भी भक्तों ने 2000 रुपये के नोट भेंट स्वरूप प्रदान किए। इधर, कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर आदि में रविवार को सुबह से शाम तक अपने आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें