फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलजीव गोस्वामी के तिरोभाव महोत्सव पर निकाली नगर संकीर्तन यात्रा

विज्ञापन
मथुरा। राधादामोदर मंदिर से निकली शोभायात्रा। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कलियुग पावनातार चैतन्य महाप्रभु के परम शिष्य श्रीलजीव गोस्वामी के तिरोभाव महोत्सव पर प्राचीन राधादामोदर मंदिर में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।
विज्ञापन

श्रील जीव गोस्वामी के तिरोभाव महोत्सव पर सप्त देवालयों में से एक प्राचीन राधादामोदर मंदिर में प्रात:काल से ही धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया। सेवायत गोस्वामीजनों के सानिध्य में भक्तों ने श्रीगोस्वामी की समाधिस्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन किया गया। इसी क्रम में मंदिर से भव्य नगर संकीर्तन यात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में ढोल, मृदंग की धुन पर भक्तजन हरिनाम संकीर्तन कर झूमते चल रहे थे। शोभायात्रा का स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सेवायत कनिका गोस्वामी, कृष्णबलराम गोस्वामी, करुण गोस्वामी, पूर्ण चंद्र गोस्वामी, महंत अधिकारी गुरुजी महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें