सौंख। भाजपा मगोर्रा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा वाल्मीकि बस्ती, शेढ़ का मठ, गांधी चौक, बैंक चौराहा, मुख्य बाजार, राम मंदिर चौक, सब्जी मंडी, लुहार बाजार, पुन्ना थोक आदि मार्गों से गुजरी।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम शामिल रहे। किशन चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों व पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। जिला सहकारी बैंक के निदेशक जगदीश कुंतल, चेयरमैन योगेश लंबरदार, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, विजय सिंह, प्रमोद कुंतल, नीरज शर्मा, तिलक कुंतल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विनोद चौधरी, सागर गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं लोरिहा पट्टी में प्रधान पालेंद्र सिह ने ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। नगला खारी में भाजपा के सैक्टर संयोजक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रसूलपुर में प्रधान दौलतराम व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी ने तिरंगा यात्रा निकाली। संवाद
चौमुहां। कस्बे में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के नारों से कस्बा गूंज उठा। शहीद कालीचरण के स्मारक से शुरू हुई यात्रा कस्बे की विभिन्न गली और मुहल्लों से होकर शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने शहीद कालीचरण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सैनिकों ने आतंकवाद को करारा जवाब दिया है।
कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि सेना की इस बहादुरी के लिए आज पूरा देश सलाम कर रहा है। भाजपा नेता पंडित शोभाराम शर्मा ने कहा कि कस्बे के लोगों में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ भारी आक्रोश है। बिहारी लाल उर्फ पूरन सिंह सिसौदिया, मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल सिसौदिया, राजवीर सिंह, पवन वार्ष्णेय, विनोद कुमार वार्ष्णेय, सत्यनारायण वार्ष्णेय, पवन सिसौदिया, नेत्रपाल सिंह, प्रधान पंडित ओमप्रकाश शर्मा, मूलचंद सिसौदिया आदि शामिल रहे। संवाद
मांट। कस्बे में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठनों के लोग शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा वृंदावन तिराहा स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जनता जूनियर स्कूल तक गई। वहां से लौटकर वृंदावन तिराहे पर आकर समाप्त हुई। विक्रम सिंह, देशराज सिंह, पप्पन बोहरे, नरेंद्र प्रधान, धीरज चौधरी, रमन सिंह, चतुर सिंह, दीपक शास्त्री, नीरज सैनी, रामू चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
बलदेव। अकोस मंडल में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य ने कहा भारतीय सेना के शौर्य को दुनिया भर ने देखा है। नया भारत छेड़ने वाले को घर में घुसकर मारता है। कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान तिरंगा लहराकर व हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। मनीषा पाराशर, जयपाल सिंह, श्यामवीर सिंह ठेनुआ, महेश सिकरवार, महेश परिहार, रतन सिंह, बच्चू सिंह, सालिगराम, नटवर छौंकर, खजान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद