मथुरा। फरह थाने पर प्रदर्शन करते भाकियू के पदाधिकारी।
- फोटो : mathura
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र स्थित बाइक एजेंसी पर पथराव करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को भाकियू (धीरज) के पदाधिकारी थाने पर पहुंच गए। तीन दिन बाद भी पथराव करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने थाने पर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर वह शांत हुए।
शनिवार को फरह बाईपास रोड पर भगत होंडा एजेंसी पर कुछ युवकों ने पथराव किया था। एजेंसी स्वामी कप्तान सिंह ने आठ नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तीन दिन में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। इससे नाराज भाकियू (धीरज) के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने उन्हें जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि पथराव करने वालों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। भाकियू (धीरज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिकरवार, तरुण कुमार, महेश चंद, अरुण पाठक, सुरेश चौहान, डाक्टर रविकांत, ओमप्रकाश, किशोर आदि माैजूद रहे।