पूछताछ में गुजरात के पालमपुर निवासी युवतियों ने बताया कि तीनों दोस्त हैं। एक ही गांव की रहने वाली हैं। युवतियों ने जीआरपी को बताया कि वे साबरमती एक्सप्रेस से मथुरा पहुंचीं और यहां से वृंदावन गईं। जहां उन्होंने कई मंदिरों में दर्शन किए। बाद में वे वापस जंक्शन लौट आईं, तभी कंट्रोल को उनकी लोकेशन मिली।
इस बीच तीनों युवतियों के परिजन मथुरा पहुंच गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद जीआरपी ने तीनों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि युवतियों के इस कदम के पीछे किसी तरह की आपराधिक या दबाव की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि तीनों केवल आध्यात्मिक रुझान के चलते वृंदावन आई थीं। उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें-
UP: शोध छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था घिनाैना काम