फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के लिए तीन पहलवानों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय सीनियर एवं महिला कुश्ती चैंपियनशिप–2025 में मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की कर ली है। 11 से 14 दिसंबर तक अहमदाबाद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम का ट्रायल 6 दिसंबर को नंदिनी नगर, गोंडा में हुआ। इस प्रतियोगिता में जनपद के तीन खिलाड़ी खेलेंगे।
विज्ञापन


ट्रायल में मथुरा जिले से पहुंचे पहलवानों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में रवि कुंतल और चंचल सिरोही ने बेहतरीन दांव-पेंच दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। वहीं 50 किलोग्राम और 57 किलोग्राम भार वर्ग में मीतल चौधरी ने दमदार जीत दर्ज की। तीनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय सीनियर एवं महिला कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इस चयन प्रक्रिया में जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वशिष्ठ, मथुरा के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन सिंह और टीम मैनेजर इमरान गोला मौजूद रहे। कोच ब्रजमोहन, कुमार पाल खलीफा, दीपक लोहारिया सहित अन्य प्रशिक्षकों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें