फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीसरी और चौथी लाइन के एक ही ट्रैक पर होगा तीन ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
गोवर्धन स्टेशन पर ऑटोमेटिक सिग्नल ।
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे ट्रेनों की चाल की गति बढ़ाने के लिए लगातार विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को वृंदावन रोड और भूतेश्वर स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल का काम पूरा हो गया। इसके बाद अब तीसरी और चौथी लाइन के एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। अभी तक इस सेक्शन में केवल एक ही ट्रेन का संचालन हो पाता था।
विज्ञापन


रेलवे द्वारा भूतेश्वर और वृंदावन रोड स्टेशन के बीच तीसरी और चौथी लाइन पर ऑटोमेटिक सिग्नल का कार्य किया गया था। जहां पहले इस सेक्शन में केवल एक ही गाड़ी चल सकती थी, वहीं अब इस रेल सेक्शन में तीन गाड़ियां एक ही लाइन पर चल सकती हैं। इसके लिए भूतेश्वर से वृंदावन रोड स्टेशन के बीच कुल 6 नए सिग्नल लगाए गए हैं। इस ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम को चलाने के लिए भूतेश्वर व वृंदावन रोड स्टेशन पर 55 इंच के 4 नए वीडीयू लगाए गए हैं, जिनकी क्वालिटी बहुत अच्छी है, जिससे स्टेशन मास्टर को देखने में और ट्रेन चलाने में अधिक आसानी होगी।

ऑटोमेटिक सिग्नल का कार्य मथुरा से पलवल स्टेशन तक किया जाना है। भूतेश्वर व वृंदावन रोड के बीच में कुल 8 किमी का पहला सेक्शन कमीशन किया गया है। इस कार्य को प्रोजेक्ट यूनिट टूंडला द्वारा डिप्टी सीएसटी कुश गुप्ता के मार्गदर्शन में पूरा किया गया है। सिग्नल का कार्य सीनियर डीएसटीई आगरा सुबोध राजपूत, डीएसटीई प्रशांत तोमर, एडीएसटीई पीएस चंदेल व अन्य सुपरवाइजर की देखरेख में पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें