मथुरा। रिश्वत लेने, आदेश का पालन नहीं करने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन उपनिरीक्षक को एसएसपी श्लोक कुमार ने रविवार को निलंबित कर दिया है। वहीं एक को लाइन हाजिर किया है। इनके स्थान पर नवीन तैनाती की गई है।
राया थाने में तैनात वीरेंद्र सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। एसएसपी ने जांच कराई तो मामला सही निकला। वहीं थाना रिफाइनरी में तैनात लोकेंद्र सिंह को दो समुदाय के बीच हुए विवाद को गंभीरता से नहीं लेने और लापरवाही बरतने, थाना गोवर्धन में तैनात रजत दुबे को लंबित विवेचना में शिथिलता बरतने पर निलंबित किया गया है। वृंदावन के रंगजी मंदिर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को चिह्नित माफिया की निगरानी में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है।
इधर, एसएसपी ने रिफाइनरी थाने में तैनात विक्रांत तोमर को बाद चौकी प्रभारी, दीपक नागर को वृंदावन में रंगजी चौकी प्रभारी बनाया है। साइबर थाने में तैनात शरद त्यागी को राधाकुंड चौकी प्रभारी, राया के अनौड़ा चौकी प्रभारी कुशल पाल सिंह को बिचपुरी और अनिरुद्ध सिंह को पुलिस लाइन से राया में अनौड़ा चौकी प्रभारी बनाया है।