फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति पर कराया जानलेवा हमला...पत्नी और प्रेमी समेत तीन को 10 साल की जेल, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Tue, 25 Nov 2025 07:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दंपती स्कूटी से जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवारों ने हमला बोल दिया था। पति से मारपीट की थी। इसमें पति गंभीर घायल हो गया था। पुलिस ने जांच की तो चाैंकाने वाला खुलासा हुआ। हमला पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कराया था। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति पर जानलेवा हमला कराने वाली पत्नी, उसके प्रेमी और सहयोगी को एडीजे ईसी एक्ट डॉ. पल्लवी अग्रवाल ने मंगलवार को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी पर कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। महिला और एक हमलावर जमानत पर थे, जबकि प्रेमी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से जेल में बंद है।
विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मदन मोहन दहला अठ खंभा निवासी अंकित शर्मा ने 18 फरवरी 2023 को मांट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें उन्होंने कहा कि उनका भाई राहुल शर्मा व भाभी रेनू स्कूटी से मांट के राधारानी मंदिर दर्शन करने गए थे। इसके बाद वह लक्ष्मीजी मंदिर के दर्शन करने के बेलवन जा रहे थे। रास्ते में अमूल फैक्ट्री से आगे डांगोली तिराहे की ओर पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात व्यक्ति आए। उन्होंने राहुल की स्कूटी को बाइक से टक्कर मार दी। इससे उसका भाई व भाभी नीचे गिर गए।

इसके बाद बाइक सवारों ने राहुल पर सरिया व हथौड़े से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बचाने को दौड़े, लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग गए। हमले की जानकारी भाभी रेनू ने उन्हें दी। राहुल को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लंबे इलाज के बाद राहुल की जान बच सकी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर राहुल की पत्नी रेनू से पूछताछ की। जानलेवा हमले का पूरा राज खुल गया।
विज्ञापन


रेनू ने अपने प्रेमी थाना हाइवे के सरस्वती कुंड माली काॅलोनी निवासी प्रदीप उर्फ सुशील कुमार, उसके दोस्त महाविद्या स्थित विकास नगर निवासी रवि ठाकुर से पति पर जानलेवा हमला कराया था। पुलिस ने घायल की पत्नी, प्रेमी और दोस्त को जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को जेल भेज दिया। कुछ समय बाद महिला रेनू, प्रेमी के दोस्त रवि को कोर्ट ने जमानत दे दी। जबकि प्रेमी प्रदीप तभी से जेल में बंद है। निर्णय सुनाए जाने के बाद सभी के सजाई वारंट बना उन्हें सजा भुगतने के लिए जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें