फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: कार सवारों की ऐसी दबंगई, स्टोर प्रबंधक को जमकर पीटा; मुकदमा हुआ दर्ज

Thu, 02 Jan 2025 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 बाफल स्टोर के प्रबंधक के साथ कार सवार तीन युवकों ने मारपीट की। इस दौरान स्टोर में जमकर तोड़फोड़ कर दी गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के रमणरेती मार्ग स्थित बेल्जन बाफल स्टोर पर कार सवार तीन लोगों ने प्रबंधक और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। स्टोर में तोड़फोड़ करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। प्रबंधक ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मथुरा के आनंदपुरी निवासी विवेक कुमार बाफल स्टोर में प्रबंधक हैं। दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 29 दिसंबर की रात वह सहकर्मी रोहित के साथ स्टोर पर मौजूद थे, तभी रात के 11.30 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति काले रंग की कार से स्टोर पर आए तथा काउंटर पर रखे बाफल बनाने के पाउडर को बिना बताए ले जाने लगे। जब उन्हें रोका तो वह मारपीट करने लगे।

तीनों आरोपियों ने स्टोर के कंप्यूटर सिस्टम, फोन, मेज, कुर्सी और अन्य इलेक्ट्राॅनिक सामान को तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि स्टोर मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी से मिली वीडियो से लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें