फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News:  नमकीन के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी; लाखों का नुकसान

Thu, 02 Jan 2025 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नमकीन के गोदाम में रात को आग लग गई। यहां से लपटें उठते देख अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
नमकीन के गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की मसानी चौकी स्थित नमकीन के गोदाम में मंगलवार रात आग लग गई। आग की लपटों को देख राहगीर रुक गए। किसी ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन


भरतपुर गेट निवासी जकरिया हुसैन के पास हल्दीराम नमकीन कंपनी डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। उनका मसानी लिंक रोड पर नमकीन का गोदाम का है। मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम के बाहर सो रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इधर, आग की लपटों को देख सड़क पर वाहनों का आवागमन भी रुक गया। सूचना पुलिस और दमकल को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई।

गोदाम मालिक दीपक राजपूत ने आग लगने की सूचना जकरिया हुसैन को दी। वह भी परिजन के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल की गई गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हुसैन के अनुसार गोदाम में सात हजार पेटी माल रखा था। आग लगने के कारण लाखों रुपये का सामान और नमकीन जलकर खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें