फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: लोकसभा चुनाव से पहले करीब तीन सैकड़ा लोगों ने थामा भाजपा का दामन, विपक्षी सभासद और मुस्लिम शामिल

Tue, 13 Feb 2024 08:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

लोकसभा चुनाव से पहले मथुरा में करीब तीन सैकड़ा लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इसमें विपक्षी सभासद और मुस्लिम शामिल रहे 
विज्ञापन
Mathura: लोकसभा चुनाव से पहले करीब तीन सैकड़ा लोगों ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर पंचायत गोवर्धन और राधाकुंड के सभासद व मुस्लिम बंधुओं सहित तीन सैकड़ा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार को गोवर्धन में भाजपा की बैठक महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

विज्ञापन


बैठक में नपं गोवर्धन के सभासद अमित गोस्वामी, रिंकू ठाकुर, माधव शर्मा, नरसिंह, चंद्रभान चौधरी, रवि ठाकुर, शिवपाल, बिरजो मेंबर व गोवर्धन के मोहम्मद अनीश, मोहम्मद फाता अली, मोहम्मद अब्दुल, नगला आकातिया के ईशव हाजी, अल्लाह बख्श, याकूब, हनीफ खान, सल्लम मढ़ौरा, राधाकुंड सभासद भूपेंद्र चौधरी, रमेश सैनी, संजय सिंह, दिनेश शर्मा, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक गिरधारी लाल करण, वीरपाल सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा, राजेंद्र प्रधान जुनसुटी, धर्मपाल आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

महानगर अध्यक्ष व विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने आभार जताया। संचालन सियाराम शर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा के गोवर्धन मंडल अध्यक्ष ठाकुर परशुराम सिंह, हरवान सिंह, श्रीकांत शर्मा, केशव मुखिया आदि तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें