फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार चार युवकों में से तीन की हादसे में मौत

Tue, 19 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
तेज गति पर फिसली बाइक पेड़ से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक बाइक पर चार सवार, स्पीड भी तेज, ऊपर से नहीं लगाए थे हेलमेट। ट्रैफिक नियमों की यह अनदेखी मंगलवार को थाना मांट क्षेत्र में तीन युवकों की जान ले बैठी। एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। तेज स्पीड पर बाइक का पहिया सड़क की गिट्टयों पर पड़कर फिसल गया और अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकराने के बाद नहर में जा गिरी। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोटें आई है और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसा मंगलवार दोपहर 12:30 बजे हुआ और इसमें नगला बरी जाबरा निवासी नेत्रपाल (23) पुत्र जगदीश, रवि (18) पुत्र गोधन सिंह निवासी गांव हैद जाबरा, सूरज उर्फ पुष्पेंद्र (17) पुत्र रनवीर सिंह की मौत हो गई। राहुल (22) पुत्र नवल सिंह निवासी गांव जुझार अलीगढ़ गोंडा की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये  अपाचे बाइक पर मांट से नगला बरी जाबरा जा रहे थे। मार्ग का निर्माण चल रहा है।

गंग नहर के समीप इनकी बाइक  गिट्टियों से फिसलकर असंतुलित हो गई और पेड़ से टकरा गई। इसके बाद आठ से 10 फुट गहरी नहर में जा गिरी। पेड़ से बाइक टकरा जाने से घायलों के सिर और बदन में गंभीर चोटें आईं। घटना को देख कर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। घायलों को मांट स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को मथुरा जिला अस्पताल भेज दिया। मथुरा में नेत्रपाल, रवि और सूरज को मृत घोषित कर दिया। राहुल की हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया। घटना से दोनों गांवों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।
विज्ञापन


निर्माणाधीन सड़क पर बिखरी थीं गिट्टियां
घायल हुए राहुल ने बताया कि गांव जाबरा में भोला सेठ के ट्रक पर वह परिचालक के रूप में नौकरी करता है। किसी काम से अपने मालिक की अपाचे मोटर साइकिल लेकर जा रहा था। रास्ते में मिले साथी भी उसके साथ चल दिए और नेत्रपाल ने मोटर साइकिल अपने हाथ में ले ली थी। उसने बताया कि नेत्रपाल मना करने पर भी बाइक स्पीड पर दौड़ा रहा था। बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।

तीन युवकों की मौत से गांव में कोहराम
नगला बरी और हैद ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा हैं। यह एक-दूसरे से सटे हुए हैं। मंगलवार को इन दोनों गांवों के तीन युवकों की दर्दनाक मौत से कोहराम मचा हुआ है। जवान बेटों की मौत से परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी शोक की लहर छाई हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें