वृंदावन। भ्रमर घाट पर यमुना स्नान के दौरान एक बालक सहित तीन श्रद्धालु यमुना में डूब गए। घाट पर नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रविवाद दोपहर एटा के हंसपुर निवासी अर्जुन का 12 वर्षीय बेटा भ्रमर घाट के समीप यमुना में स्नान कर रहा था तभी वह गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद नाविक हीरा लाल ने उसे गहरे पानी से बाहर निकाल कर जान बचाई। यह परिवार वर्तमान में सुदामा कुटी के समीप रह रहा है। इससे पहले दिल्ली के शाहदरा निवासी युवक-युवती स्नान के दौरान नदी में डूब गए थे, उन्हें घाटों पर मौजूद नाविकों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। नाविक हीरा लाल निषाद ने बताया कि एक बच्चे सहित तीन श्रद्धालुओं की जान नदी में डूबने से बचाई गई है। वह स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे।