फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर पीडीए को मजबूत करें : विनोद

विज्ञापन
प्रदेश सचिव विनोद सविता का स्वागत करते पार्टी पदा_धिकारीगण। 
विज्ञापन
मथुरा। सपा मुखिया अखिलेश यादव का संदेश लेकर मथुरा पहुंचे पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद सविता का कार्यकर्ताओं ने अर्जुनपुरा में स्वागत किया। विनोद सविता ने कहा कि समय आ गया है जब पीडीए अर्थात पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर बूथ पर पीडीए को मजबूत करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही प्रदेश में नौजवानों को रोजगार, किसानों को सम्मान और गरीबों को उनका हक मिलेगा। इस दौरान समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद लोधी, सतीश पटेल, विवेक लोधी, डॉ. सुमित पटेल, लव पटेल, तेजवीर, नरेंद्र, सोनू पटेल, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें