फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भगत की नगरिया में हुई मारपीट की तीन आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सुरीर कोतवाली की भगत नगरिया में 22 फरवरी को ब्राह्मण और जाटव पक्ष के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 24 फरवरी को दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में ब्राह्मण पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एससी/एसटी कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को ब्राह्मण और जाटव पक्ष में मारपीट के बाद फायरिंग और पथराव हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने ब्राह्मण पक्ष के ललित, राजकुमार और नीरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया। ललित और राजकुमार ने जिला कारागार में 25 दिन गुजारे जबकि ललित तीन दिन तक जिला कारागार में बंद रहा। इस मामले में तीनों की जमानत याचिका एससी एसटी एक्ट की कोर्ट में दायर की। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए तीनों को जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें