फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बरसाना में रास्ते के विवाद पर चली गोलियां, पुलिस ने अस्पताल से गिरफ्तार किए तीन आरोपी; जेल भेजे गए

Thu, 16 Apr 2026 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरसाना के रहेड़ा गांव में ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हिंसक हो गया, जिसमें लाठी-डंडे, पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना में रास्ते के विवाद में हुई फायरिंग और खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जिला अस्पताल से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को थाना बरसाना क्षेत्र के गांव रहेड़ा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, पत्थरबाजी हुई और फायरिंग तक की नौबत आ गई। इस दौरान कई लोग घायल हुए और पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन

जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों उदय चंद्र उर्फ उदय, मेघश्याम और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें 15 अप्रैल को जिला अस्पताल मथुरा से उस समय दबोचा जब ये उपचार के लिए पहुंचे हुए थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और इन पर पूर्व में भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें