फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौथ वसूली न देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बिरजा के एक व्यक्ति ने गांव के ही चार लोगों पर हथियारों के बल पर चौथ वसूली की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली छाता में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नगला बिरजा निवासी पीड़ित चंद्रपाल सिंह पुत्र ज्वाला सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, जबकि उनका भाई पाइपलाइन डलवाने की ठेकेदारी करता है। आरोप है कि गांव के ही वीरेंद्र, दिनेश, जसमत व भगत सिंह उनसे जबरन चौथ वसूली की मांग कर रहे हैं। आरोपियों ने हर माह एक लाख रुपये देने की धमकी दी है। पीड़ित के अनुसार 21 जनवरी को वह गांव के पास अपने खेत पर मौजूद थे, तभी उक्त लोग तमंचों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। आरोपियों ने शाम तक एक लाख रुपये न देने पर उन्हें या उनके भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर के अधार पर आरोपियों के नाम प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें