फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

विज्ञापन
मसानी चौराहे के पास लगा भंडारा में प्रसादी वितरण करते प्रमोद कसेरे।
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने के लिए शहर में जगह-जगह भंडारे लगे। स्टेट बैंक चौराहा से लेकर मसानी तिराहे तक यह भंडारे लगे। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के स्टेट बैंक चौराहा, भूतेश्वर, डीगगेट, मसानी समेत कई स्थानों पर सैकड़ों भंडारों का आयोजन किया गया। किसी पर पूड़ी-सब्जी तो किसी पर कढ़ी-चावल, फल, शिकंजी का वितरण हो रहा था। वहीं जो लोग व्रत रखे थे उन्हें फल, आलू, साबूदाने की खिचड़ी आदि का वितरण किया गया। भंडारों पर सुबह से लेकर शाम रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
नगर निगम ने भंडारा आयोजकों को इसी शर्त पर अनुमति प्रदान की थी कि वह सफाई व्यवस्था का ख्याल रखेंगे। किसी भी भंडारा स्थल पर गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। इसके चलते भंडारा आयोजकों ने निजी स्तर पर सफाईकर्मी लगा रखे थे। इसके साथ ही निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भी भंडारा स्थल से कूड़ा उठाने में लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें