फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधा दमोदर लाल का हुआ अभिषेक, 56 भोग भी सजाए

विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर श्रीराधादामोदर लाल मंदिर में अभिषेक करते हुए गोस्वामीजन। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। सप्त देवालयों में एक प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व हुए अभिषेक के साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। मंदिर में राधा दामोदर के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

भोर से ही मंदिर को भव्य रूप से सजा दिया। जैसे-जैसे समय बढ़ा पूरा परिसर भक्ति रस में डूबा हुआ नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण का महाअभिषेक पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से किया गया। नंद के आनंद भए, जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
सेवायत दामोदर चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के बड़े गुसाई आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी महाराज की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि राधा दामोदर मंदिर उन तीन प्राचीन मंदिरों में से एक है, जहां परंपरानुसार दिन में ही ठाकुरजी का अभिषेक होता है। यह परंपरा श्रील जीव गोस्वामी और श्रील रूप गोस्वामी द्वारा शुरू की गई थी, जो समयाभाव के कारण दिन में ही सेवा किया करते थे। इसलिए तभी से दिन में अभिषेक की परंपरा चली आ रही है। मंदिर में बधाई गायन भी हुआ। ठाकुर जी को 56 भोग वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें