फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हर दिन हजारों की संख्या में मथुरा पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन में सफर कर मथुरा जंक्शन पर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेलवे ने 13 ट्रेनों का विस्तार किया है। साथ ही अप-डाउन लाइन पर 10 मेला ट्रेनों का भी संचालन शुरू किया है। खास तौर पर आगरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। जंक्शन पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही वाणिज्य विभाग की टीम भी निगरानी में लगी हुई है। सोमवार को आगरा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें खचाखच भरी हुई थीं।

रेलवे ने सोमवार को झांसी की ओर 4 मेला स्पेशल ट्रेन भेजी हैं। वहीं एक ट्रेन अलवर और एक ट्रेन कासगंज के लिए संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के शहरों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आ रही है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक ने बताया कि सभी प्लेटफार्म पर आरपीएफ की टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों को दिया गया है दो मिनट का ठहराव
रेल प्रशासन ने 5 से 12 फरवरी तक कुछ ट्रेनों को आगरा कैंट व मथुरा जंक्शन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव दिया है। ट्रेन संख्या 12652 निजामुद्दीन-मदुरै जंक्शन, ट्रेन संख्या 12708 निजामुद्दीन-तिरुपति, ट्रेन संख्या 1264 निजामुद्दीन-कन्याकुमारी और ट्रेन संख्या 12650 निजामुद्दीन-यशवंतपुर, ये सभी ट्रेनें अप और डाउन में दो मिनट के लिए मथुरा जंक्शन पर ठहरेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें