फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पहले बैनामा कराने वालों को मिलेगी मनपसंद दुकान, फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर में आने वाली भूमि के स्वामियों के लिए राहत की खबर है। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड प्रबंधन समिति ने दुकानों के आवंटन के लिए पहले आओ-पहले पाओ का सिद्धांत लागू करने का निर्णय लिया है। जो व्यक्ति अपनी दुकान या भवन का बैनामा पहले ठाकुरजी के नाम कराएगा, उन्हें दुकान व फ्लैट आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

समिति मंदिर के आसपास जनसुविधाओं के विकास के लिए भूमि क्रय कर रही है। इससे ब्रज क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं भी मिलेंगी। कॉरिडोर में आने वाली भूमि के स्वामियों को शासन द्वारा पर्याप्त धनराशि, दुकान के बदले दुकान और मकान के बदले सुनरख एवं रुक्मिणी विहार में फ्लैट दिए जा रहे हैं।
अब तक कॉरिडोर के लिए एक हजार वर्गमीटर से अधिक भूमि श्रीबांकेबिहारी के नाम दर्ज हो चुकी है जबकि 4.74 एकड़ में कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह का कहना कि मंदिर के आसपास सुरक्षित वातावरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सुगम प्रवेश-निकासी के लिए द्वार बनाए जाएंगे। इससे संकरी गलियों में होने वाली भीड़ का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें