फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ट्रेनों से पार करते थे यात्रियों का सामान...पुलिस ने स्टेशन पर चेकिंग में पकड़े, जेवरात बरामद

Sun, 01 Jun 2025 09:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जीआरपी की टीम स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ कर उनकी तलाशी ली। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में जेवरात मिले।
विज्ञापन
पकड़े गए चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी होने की घटनाएं थम नहीं कर रही हैं। चोरों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने ट्रेनों में चेकिंग बढ़ा दी है। रविवार को जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से यात्रियों से चोरी किए गए 5.30 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ रेलवे आगरा नजमुल हसन नकवी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 7 के अंतिम छोर आगरा की तरफ जीआरपी की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ कर उनकी तलाशी ली। उनके कब्जे से एक जोड़ी कानों के कुंडल व तीन अंगूठी पीली धातु व चांदी की पायल, एक चेन, एक चेन पीली धातु पेडल लगी और एक ब्रेस्लेट सफेद धातु का बरामद हुआ।

पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपने नाम दिल्ली के थाना राजपार्क सुल्तानपुरी निवासी संदीप और जिला हाथरस थाना सहपऊ के गांव रूदाईन निवासी मनोज बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों ने कई जगह घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके खिलाफ अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व मथुरा में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें