मथुरा। पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि भाजपा नौजवानों को गुमराह करने का काम कर रही है। अग्निपथ एक तरीके की जुमलेबाजी है, ताकि देश की जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों पर न जाए। जो भाजपा देश के लाखों लोगों का रोजगार छीन चुकी हो वह युवाओं को रोजगार कैसे दे सकती है। अग्निपथ जैसी योजना में चार वर्ष नौकरी करने के बाद युवा कहां जाएगा।
जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि भाजपा की मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है तभी से अपने जनविरोधी फैसलों के लिए विख्यात है। जनविरोधी नोटबंदी जीएसटी किसान विरोधी बिल भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए। युवाओं को शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध करना चाहिए। प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने बताया कि भाजपा सरकार को सोचना होगा कि आज पूरा देश और प्रदेश में युवा सड़कों पर हैं लेकिन भाजपा सरकार की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। संवाद