फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से हुई जुमे की नमाज, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शांतिपूर्ण जुमे की नमाज होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। सुबह से ईदगाह से लेकर जामा मस्जिद और मिश्रित आबादी में पुलिस-पीएसी का कड़ा पहरा रहा। खुफिया विभाग की चौकस निगाहें रहीं। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने डीगगेट चौकी पर डेरा डालकर हर गतिविधियों पर पूरी नजर रखी।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद कानपुर से शुरू हुआ बवाल यूपी के कई जनपदों में फैल गया था। इसको लेकर लगातार दो सप्ताह से जुमे की नमाज पर मथुरा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एहतियात बरत रहा। शुक्रवार को ईदगाह, जामा मस्जिद और मिश्रित आबादी में पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद नजर आए। एसपी क्राइम हरिगोविंद, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी और डिप्टी कलक्टर ओपी तिवारी ने डीगगेट पर डेरा डाले रखा।
यहां पर पुलिस-प्रशासन के अफसर हर गतिविधि पर नजर बनाए रखे हुए थे और हर पल की खबर भी लेते रहे। ईदगाह पर थाना गोविंदनगर के एसएचओ संजय कुमार पांडेय तो जामा मस्जिद पर कोतवाल विजय कुमार सिंह पुलिस और पीएसी के जवानों के संग पूरी चौकसी बनाए रखे रहे। जनपद की प्रत्येक मस्जिद के पास पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सीओ सिटी ने बताया कि शांतिपूर्ण जुमे की नमाज हुई है। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस रही तैनात
टैंटीगांव। जुमे की नमाज को देखते हुए सुरीर क्षेत्र की मस्जिदों व ईदगाहों पर पुलिस तैनात रही। क्षेत्र में शांति पूर्वक नमाज अदा की गई। गांव कराहरी, हरनौल, राजागढ़ी, भदनवारा, सुरीर, तेहरा, जरारा, सुल्तानपुर आदि गांवों की मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें