फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 13 महिला बंदियों ने पति का चेहरा देखकर खोला करवाचौथ का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला कारागार में 36 महिला बंदियों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। इसमें से 13 महिलाओं के पति जेल में बंद हैं। इन महिला बंदियों ने अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोला। इसके लिए जेल प्रशासन ने शाम को महिला बंदियों की उनके पति से मुलाकात के लिए अलग से व्यवस्था की।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि जेल में परिसर में व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए जेल परिसर में ही पूजा अर्चना और चंद्रमा दर्शन की व्यवस्था की गई। खजानी वेलफेयर सोसायटी की पदाधिकारियों ने महिला बंदियों को करवा, दीपक, सिंदूर, मेहंदी और थाल सजाने की वस्तुएं प्रदान कीं। इसके साथ ही करवाचौथ पर महिला बंदियों में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले महिला बंदियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें