फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेटी की सगाई से पहले चोरों ने पिता के अरमानों पर पानी फेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। बीती रात चोरों ने ओल क्षेत्र के दो घरों को निशाना बना लिया। उस समयय दोनों मकानों के मालिक घर में ही सोए हुए थे।मगर चोरों ने बड़ी सफाई से घटना को अंजाम दे दिया। चोर दोनों घरों से लाखों की नकदी, सोने चांदी के गहने आभूषण चुरा ले गये। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार रात ओल क्षेत्र के गांव नगला जाफर निवासी लोहरे अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। रात दो बजे करीब अज्ञात चोरों ने दीवार में लगे लोहे के जंगले को उखाड दिया और घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से दो लाख रुपये नकद और 15 तोले सोने के आभूषण और चांदी के जेवरात पार कर दिये। इसके बाद चोरों ने पडोसी नरेंद्र के घर को भी निशाना बनाया। वह आर्मी में नौकरी करते हैं और वह इस समय वह छुट्टियों पर आए हुए हैं। वह रात में परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। यहां भी चोर स्टील के गेट को फांद कर घर में दाखिल हो गये। चोरों ने अलमारी की चाबी खोज निकाली और आराम से अलमारी का ताला खोलकर 30 हजार रुपये नगद और 7 तोले सोना व 1 किलो चांदी और कीमती सामान चोरी कर लिया।
सुबह जागने के बाद दोनों परिवारों को चोरों की करतूत का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि लोहरे की तहरीर पर अज्ञात चोरों की विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड द्वारा साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




बेटी की सगाई से पहले बर्बाद हुआ परिवार
फरह। गांव नगला जाफर निवासी लोहरे ने बताया कि उसकी बेटी ममता की आगामी 24 जून को भरतपुर के होटल में सगाई थी। इसलिए घर में इतनी नकदी और सोना रखा था। उन्होंने 1.5 लाख रुपये गेहूं बेचकर और 1 लाख रुपये बैंक से निकालकर घर पर रखे थे। 16 तोले सोने के आभूषण भी सगाई के लिए घर पर ही रखे थे। धूमधाम से बेटी की सगाई करने के अरमान थे। मगर चोरों ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें