फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ऐसी चोरी कि बिजली विभाग को लगा बड़ा झटका, चोर काट ले गए हाईटेंशन लाइन

Fri, 31 May 2024 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चोरों ने चार किमी लंबी हाईटेंशन लाइन चोरी कर ली। जानकारी मिलने के बाद बिजली अधिकारियों ने नौहझील थाने में तहरीर दी है। 

 
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में चोर 33 केवीए की 4 किलोमीटर लंबी लाइन के तार काटकर चुरा ले गए। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


220 केवीए मडुआका से नौहझील खादर में होकर विद्युत उपखंड नौहझील व बाजना उपखंड पर 33 केवी लाइन आ रही है। यहां से दो लाइनें हैं। दोनों चालू हैं। नौहझील व बाजना विद्युत उपखंड की 33 केवीए लाइन के 22 विद्युत खंभों से करीब 4 किलो मीटर लंबी लाइन सोमवार रात चोर काटकर चोरी कर ले गए। जानकारी विद्युत कर्मियों को मंगलवार शाम को हुई। इस मामले में नौहझील के जेई अशोक कुमार व बाजना के जेई ओमेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। एसडीओ समर्थ श्रीवास्तव ने बताया कि चोर 4 किलोमीटर लंबी 33 केवीए की लाइन काटकर ले गए हैं। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें