फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तोड़ा इंडिया वन बैंक का एटीएम, रकम नहीं ले जा सके चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। कस्बे में स्थित इंडिया वन बैंक के एटीएम को सोमवार रात चोरों ने तोड़ दिया। वे एटीएम में रखी धनराशि को नहीं ले जा सके। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित इंडिया वन बैंक के एटीएम को चोरों ने तोड़ दिया। चोरों ने मशीन से रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन वे रुपये नहीं निकाल पाए। सूचना पर मोगर्रा थाना प्रभारी राजीत वर्मा मय फोर्स के पहुंच गए।
विज्ञापन

दोपहर को फोरेंसिक टीम ने एटीएम मशीन को ट्रैस किया। सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। बैंक अधिकारियों ने पुलिस चौकी पहुंच कर तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजीत वर्मा का कहना है कि एटीएम को चोरों द्वारा तोड़ा गया है। एटीएम में रखी रकम नहीं निकली है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें