फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में सक्रिय हुए चोर: शादी में गया था परिवार, चोरों ने तोड़ दिए ताले; लाखों का माल उड़ाया

Thu, 28 Nov 2024 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के प्रताप नगर में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर लाखों  के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी तब हो सकी, जब परिवार के सदस्य लौटकर आए। घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर कोतवाली में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को चोरों ने बीएसए चौकी के प्रताप नगर में मकान में धावा बोल दिया। चोर यहां से सोने-चांदी के जेवरात समेत एक लाख रुपये का सामान ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


 

 

मथुरा शहर कोतवाली की बीएसए चौकी क्षेत्र स्थित प्रताप नगर निवासी दीपक मंगलवार की दोपहर टूंडला स्थित परिचित की शादी में परिवार के साथ गए थे। बुधवार की सुबह लौटकर आए तो घर का ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के अंदर घुसे तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

चोरी की सूचना पर थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गृह स्वामी दीपक ने बताया कि चोर सोने-चांदी के जेवरात समेत एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजीव कुमार तोमर ने बताया कि चोरों की तलाश में घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इसके अलावा परिवार से भी चोरी गए सामान की लिस्ट मांगी है। परिवार से लिस्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

 

इससे पहले डेंपियर नगर में भी आधा दर्जन मकानों में चोरी का प्रयास हुआ, लेकिन लोगों की सजगता के कारण चोर सफल नहीं हुए। डेंपियर नगर स्थित अहिल्याबाई चौराहे के पास चोरी करते एक चोर को पिता-पुत्र ने पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

पुलिस चोर के भागे साथी का भी सुराग नहीं लगा पाई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील चंद जोशी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है। डेंपियर नगर में जो चोर पकड़ा था, उसके साथी की जानकारी की जा रही है। इसके साथ ही प्रताप नगर में घर में हुई चोरी के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें