फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गणित को रोचक तरीके से पढ़ाने के गुर सीखेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिषदीय विद्यार्थियों के लिए गणित को रुचिकर और सहज बनाने के उद्देश्य से शिक्षक टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) शिविर में नवाचार के गुण सीखेंगे। प्रयोगशाला के माध्यम से गणित शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए डायट परिसर में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि गणित विषय को बच्चों के लिए रोचक बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। शिविर के माध्यम से शिक्षकों को ये अवसर मिलेगा कि वे नए और रचनात्मक तरीके से विद्यार्थियों को कैसे गणित पढ़ाएं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इस आयोजन के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें भाग लेने वाले शिक्षकों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पहल से शिक्षकों को कठिन विषयों को आसान तरीके से समझाने के टिप्स मिलेंगे। टीएलएम में चयनित शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। शिक्षा विभाग का यह प्रयास प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें