फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जरायम की दुनिया को कहा अलविदा, बन गए कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में आपराधिक आंकड़ों को कम करने के लिए पेशेवर अपराधियों की निरंतर निगरानी की जा रही है। एसएसपी ने सात माह के भीतर 67 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाईं। इनमें लूट, चोरी, नकबजनी, डकैती जैसी वारदात में शामिल रहे अपराधी शामिल हैं। सत्यापन में यह सामने आया है कि कई हिस्ट्रीशीटर ने अब अपराध की दुनिया से नाता तोड़कर जीविका के लिए काम-धंधे शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस साल जनवरी से 25 नवंबर तक 82 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। लेकिन पिछले सात माह में पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के मामले में मथुरा पुलिस ने रिकॉर्ड बनाया। एसएसपी ने अप्रैल से नवंबर तक विभिन्न अपराधों में संलिप्त 67 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाई और इनकी निगरानी भी शुरू करवाई। कई हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को थाने में रोजाना हाजिरी लगाने भी आना होता है। पिछले दिनों पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन करवाया। इसमें अपराधियों को देखा गया कि कौन शहर छोड़कर चला गया तो कौन अब क्या कर रहा है। जेल में कितने बंद हैं। किसी दूसरे जिले की जेल में बंद हैं तो उनका भी सत्यापन कराया गया। उनके परिवार में कितने लोग हैं। उनकी पृष्ठभूमि कैसी है। इन सभी तथ्यों की भौतिक रूप से अपराधियों के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई।




कोई चला रहा ऑटो तो किसी ने खोली चाय की दुकान
एसएसपी ने पिछले दिनों अपराधियों का भौतिक सत्यापन कराया। इनमें अपराधियों के घर जाकर उनके बारे में जानकारी जुटाई गई। कौन, कहां रह रहा है। कोई अपराधी किसी दूसरे जिले की जेल में तो बंद नहीं है। उनके परिवार में कितने लोग हैं। वह क्या काम कर रहे हैं। साथ ही हिस्ट्रीशीटर क्या कर रहा है तो कई अपराधी ऐसे मिले, जोकि अपराध की दुनिया से मुंह मोड़ चुके हैं। वह अपने काम-धंधे में लग गए हैं। इनमें कोतवाली का एक हिस्ट्रीशीटर जोकि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है, वह अब ऑटो चला रहा है। इसी तरह मनोहरपुरा का एक गोकश अब ठाकुरजी की पोशाक बनाने के काम में लग गया है। इसी तरह सदर और गोवर्धन के दो हिस्ट्रीशीटर अब मजदूरी कर रहे हैं। जनरल गंज का एक हिस्ट्रीशीटर अब बिजली मैकेनिक का काम कर रहा है। इसी तरह कोतवाली के एक हिस्ट्रीशीटर गोकश ने चाय की दुकान खोल ली है। एक हिस्ट्रीशीटर ने राजस्थान में अपना काम शुरू कर दिया है। वह जिले को छोड़कर चला गया है।
विज्ञापन


सात माह में खोली गईं हिस्ट्रीशीट



10- लूटपाट के आरोपी



11- चोरी के आरोपी



10- घरों में सेंध लगाने वाले चोर



6- डकैती में शामिल रहे आरोपी



6- मादक पदार्थों के तस्कर



4- हत्या के मामलों में आरोपी



5- गोकश


2- धोखाधड़ी के आरोपी



2- बलवे के आरोपी



2- शराब तस्कर



1- चौथ वसूली



1- वाहन चोर



1- अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालक

हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का समय-समय पर भौतिक सत्यापन कराया जाता है। इस बार भी सत्यापन में कई हिस्ट्रीशीटर ऐसे पाए गए, जोकि अपराध छोड़कर दूसरे कामकाज करने लगे हैं। इनकी सतत निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

- श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें