फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला अपने बेटे के साथ शेरगढ़ स्थित मायके जा रही थी। वहां भतीजे का नामकरण का कार्यक्रम था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से भाग गया।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र के नगला चंद्रभान निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि उनका भतीजा नारायण (22) और भाभी संतोष देवी (55) शेरगढ़ के छिनपारई में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार सुबह घर से निकले थे। इस दौरान गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के निकट हाईवे के फ्लाईओवर बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई।
दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि नारायण एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनकी करीब 4 साल पहले शादी हुई थी। प्रभारी सीओ सिटी अनिल कपरवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई प्रार्थना पत्र देगा तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिला ने की आत्महत्या
कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, कृष्णा नगर के पूजा एन्क्लेव निवासी स्वाति वर्मा (34) की आठ साल पहले संदीप वर्मा से शादी हुई थी। पति मूर्ति डिजाइनिंग का काम करते हैं। बुधवार को परिवार वाले अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उनकी चीख पुकार सुनकर परिवार व आसपास के लोग घर पर पहुंच गए। परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मौके साक्ष्य एकजुट किए। सीओ सिटी प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि प्रथम दृष्टि संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें