फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुख्य विषयों की परीक्षा पर रहेगी विशेष नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए बोर्ड हरसंभव प्रयास कर रहा है। गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे मुख्य विषयों की परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए परिषद की ओर से विशेष निगरानी के निर्देश हैं।
विज्ञापन


जिले में 120 केंद्रों पर चल रहीं परीक्षाओं के लिए 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 120 स्टेटिक मेजिस्ट्रेट, 120 केंद्र व्यवस्थापक, 120 बाहरी केंद्र व्यवस्थापक और 4705 कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में 6 सचल दल निरंतर भ्रमणशील हैं। उन्होंने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में पत्र भेजा है।

डीआईओएस रवींद्र सिंह ने परीक्षा व्यवस्था में लगे सभी सेक्टर, जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ सचल दल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं। केंद्रों पर किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य विषयों की परीक्षा के दिनों में संकलन केंद्रों और परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया जाएगा। परीक्षा की प्रतिदिन की निगरानी कराई जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें