फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सोशल इंजीनियरिंग की ओर बढ़ रहे चंद्रशेखर

विज्ञापन
9करनावल में नारेबाजी करते भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता
विज्ञापन
यतीश शर्मा
विज्ञापन


मथुरा। थाना रिफाइनरी के गांव करनावल में दुल्हनों और बरातियों को पीटने की घटना के बाद शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद समाज के लोगों को संबोधित किया।

करीब एक घंटे के संबोधन में उन्होंने बिना किसी पार्टी और जाति का नाम लिए अपना पूरा भाषण दिया। अपने तेवर और तीखी वाणी से पहचान बनाने वाले चंद्रशेखर आजाद की वाणी और तेवर शुक्रवार को काफी नरम दिखाई दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष को देखने के लिए आसपास के साथ दूरदराज के गांव के अनुसूचित जाति के लोग भी गांव करनावल पहुंच गए। अपने पूरे भाषण में उन्होंने किसी जाति विशेष पर हमला नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाज में कुछ ऐसे लोग होते हैं तो कि समाज विरोधी कार्य करते हैं। ऐसे में पूरे समाज को दोष देना ठीक नहीं है। उनके भाषण और तेवर से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अब आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल इंजीनियरिंग की राह पर चलने लगे हैं। भीड़ में से कुछ लोगों के उकसाने के बाद भी वह अपने मकसद से नहीं भटके। उन्होंने लोगों से एकत्रित होने और ऐसे लोगों का मिलकर सामना करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा पूरे जोश में दिखाई दिए। उनका जोश का इसी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि भाषण के दौरान नारेबाजी के चलते उन्हें कई बार अपना भाषण रोकना पड़ा। भाषण रोककर उन्होंने युवाओं को समझाया। कुछ लोग ताली बजाने लगे तो उन्होंने कहा कि मैं तालियां सुनने नहीं आया हूं, यहां जो बेटियों के साथ गलत हुआ है। उनका साथ देने आया हूं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर कोई सवाल नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लड़ाई यही खत्म नहीं होती है जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलेगी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें