मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के डोरी बाजार स्थित कुशक गली में घनी आबादी के बीच संचालित एक निवार फैक्टरी में 30 अक्तूबर की शाम लगी आग की घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। निवार फैक्टरी सहित घनी आबादी के बीच संचालित सभी फैक्टरी मालिकों को अपने उद्यम अन्यत्र ले जाने को कहा है।
आदेश का पालन न करने पर मालिकों पर मुकदमा दर्ज होगा। अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घनी आबादी में आगजनी की स्थिति में फायर टेंडर पहुंचने में समस्या होती है। इसको ध्यान में रखते हुए यह चेतावनी जारी की गई है। इसका पालन अनिवार्य है।
इधर, इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित फैक्टरियों भी अग्निशमन उपकरणों की सुविधा नहीं पाए जाने पर 31 को हाल ही में नोटिस दिया गया है। बता दें कि करीब 500 छोटी इकाइयां घनी आबादी में संचालित हैं। इन सभी को कई बार पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है।