फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्जी लगाने को लेकर चाचा-भतीजे में हुआ विवाद, थोड़ी देर बाद भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद में मंगलवार को खेत में बुर्जी लगाने को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। कुछ देर बाद भतीजे की मौत हो गई। परिजन चाचा पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गांव बाद निवासी सोरन सिंह (55) का अपने चाचा रामकिशन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोपहर को सोरन सिंह पत्नी लक्ष्मी, पुत्र जीतू उर्फ जितेंद्र के साथ खेत पर बुर्जी लगा रहा था। रामकिशन ने खेत पर बुर्जी लगाने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। धक्का लगने से सोरन नीचे गिर गया। सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद रामकिशन अपने खेत से घर आ गया।
सोरन खेत पर ही रह गया। अचानक सोरन की तबियत खराब हो गई। परिजन उपचार को लेकर अस्पताल गए। रास्ते में सोरन की मौत हो गई। शाम 4:45 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के परिजन रामकिशन सहित अन्य पर सोरन के साथ मारपीट करने और चोट लगने से उनकी मौत का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अभी तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी है, जो भी तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें