फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: किसी के घर कृष्ण तो किसी के यहां राधा ने लिया जन्म

विज्ञापन
मथुरा। महिला जिला अस्पताल में सोनी ने दिया कृष्ण को जन्म।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। नंद के घर आनंद भयौ, जय कन्हैया लाल की...। शनिवार को किसी के घर कन्हैया, तो किसी के यहां राधा का जन्म हुआ। जन्माष्टमी के शुभ दिन पर नवजातों को जन्म देने वाली महिलाएं खुद को और अपने बच्चों को सौभाग्यशाली मान रही हैं।
विज्ञापन


कई महिलाओं की इच्छा थी कि इस खास दिन ही उनके घर में संतान जन्म ले। 16 अगस्त को शिशुओं की किलकारी गूंजी और कृष्णमय माहौल में परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशियां छा गईं। यहां महिला जिला अस्पताल में शनिवार सुबह 6 बजे से रात 11.59 तक 12 महिलाओं की डिलीवरी हुई। इनमें 6 महिलाओं ने बालक और 6 ने कन्याओं को जन्म दिया। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी जच्चा-बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
वहीं प्रसूताओं का कहना था कि सबसे ज्यादा इस बात की खुशी है कि जन्माष्टमी के दिन उनके यहां कन्हैया अथवा राधा ने जन्म लिया है। हंसराज कॉलोनी निवासी सोनी ने बताया कि उनकी शादी को तीन साल हो गए हैं। आज खास दिन पर पुत्र को जन्म दिया है। उनके घर में भगवान कृष्ण पधारे हैं। वह कहती हैं कि वह इसका नाम कृष्ण ही रखेंगी।
विज्ञापन


परिवार में नए मेहमान का आगमन, छाई खुशी
अस्पताल में मौजूद प्रसूताओं के परिजन ने बताया कि हम खुद को बहुत सौभाग्यशाली मान रहे हैं कि आज जन्माष्टमी के दिन हमारे घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है। युमना पार लक्ष्मीनगर निवासी प्रसूता महारानी ने कहा कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि अगर बेटा हुआ तो नाम कृष्ण रखा जाएगा और अगर बेटी हुई तो उसका नाम राधिका रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें