फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिले में आज तेज बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में बृहस्पतिवार को तेज बारिश की संभावना है। इसे लेकर लखनऊ मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को बारिश से होने वाले जानमाल के नुकसान से बचाव के संभावित उपाय करने की सलाह दी है।
विज्ञापन



जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मथुरा मौसम विभाग ने 12 सितंबर को जनपद में तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि किसानों को बारिश से विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसान फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय करें। सबसे अधिक बिजली गिरने की घटना उत्तर प्रदेश में हो रही हैं। इसलिए सावधानी जरूर बरतें। लोग अपने मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड करें।




क्या काम करता है दामिनी एप
बिजली गिरने का अलर्ट देने के लिए तैयार किया गया दामिनी एप 20 किलोमीटर के क्षेत्र में संभावित लाइटिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन लगभग 4 घंटे पहले ही भेज देता है। इससे लोग स्वयं को सुरक्षित करने की व्यवस्था कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





बारिश में बरतें यह सावधानी

- तेज हवा, बारिश और बिजली चमकने के समय बड़े पेड़ के नीचे व कच्चे मकानों में शरण लेने से बचें।

- तेज हवा व बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे व कच्ची दीवारों के पास खड़े न हों।

- बिजली के खंभों के नीचे दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़ा न करें।

- बड़े होर्डिंग्स से दूर रहें, विद्युत तार और ट्रांसफाॅर्मर से दूरी बनाकर खड़े हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें