फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर बिना बिजली ही चल रही चिकित्सा

Mon, 13 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
electricity - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में देहात अंचल के स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर, स्टॉफ तैनात है लेकिन बिजली नहीं आती। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्र पर मरीजों को किस प्रकार उपचार दिया जा रहा है। अब सीएमओ ने ऐसे केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षकों से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


मांट तहसील के सुरीर में बने उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली कनेक्शन नहीं है। यहां के नए भवन को बने एक साल से अधिक समय हो गया। ऐसे में यहां बिना बिजली के ही स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। इधर, वृंदावन के हैजा अस्पताल पर बने उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात भी कुछ ऐसे ही हैं। बिना लाइट के ही ओपीडी, प्रसव, नवजात की देखभाल और भर्ती रोगियों को उपचार दिया जा रहा है। यहां बीते एक साल से कनेक्शन के लिए फाइल तो चल रही है लेकिन उसका नतीजा शून्य है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके नैय्यर ने बताया कि दोनों ही स्वास्थ्य केंद्रों पर बिजली नहीं आ रही। हालांकि यहां काम चलाने के लिए सोलर लाइट सिस्टम लगा है। दोनों चिकित्सा अधीक्षकों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर बिजली कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें