फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब नाजिर के कार्यालय में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर तहसील में नायब नाजिर के कार्यालय को चोरों ने चोरी की कोशिश की। कार्यालय के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर भी घुस गए। उसके बाद लॉकर को तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। लॉकर में रिकवरी के करीब १.४५ लाख रुपये रखे हुए थे, जो कि चोरी होने से बच गए।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार की सिविल लाइंस पुलिस चौकी से १०० मीटर की दूरी पर सदर तहसील में नायब नाजिर के कार्यालय में घुसे चोरों ने पहले दरवाजे की कुंडी तोड़ी और अंदर घुसकर लॉकर को तोड़ने की कोशिश की। वहां पर सुरक्षा के लिए दो गार्ड होने के बाद भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह कार्यालय पहुंचे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने नायब नाजिर को दी।
नायब नाजिर पिंकेश कुमार ने बताया कि चोरी की कोशिश हुई है। कैश और कोई फाइल चोरी नहीं र्र्हुई। नायब नाजिर ने बताया कि थाना सदर बाजार में तहसीलदार प्रेम सिंह ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि चोरी की कोशिश तहसील में नायब नाजिर के कार्यालय में हुई है। लॉकर में रखे करीब १.४५ लाख रुपये चोरी होने से बच गए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें