फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मौसम ने फिर बदली चाल, बारिश के साथ सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
डवेज वर्कशॉप के सामने हुए जलभराव में निकलते वाहन चालक। 
विज्ञापन
मथुरा। मौसम बार-बार पलटवार कर रहा है। मंगलवार को सुबह निकली हल्की धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। जिलेभर के अधिकतर हिस्सों में करीब 11 बजे बारिश शुरू हो गई। सर्द हवा से बढ़ी ठंड ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। बाइक व अन्य वाहनों में सफर करने लोग ठिठुरते नजर आए। बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश से ठंड के तेवर आक्रामक हो गए थे, लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गए था। सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा और मंगलवार की सुबह हल्की धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे बादल छाने लगे। करीब 11 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज हवाएं चलने लगीं। लोग बाहर निकले तो हवा व गलन से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद दोपहर डेढ़ बजे फिर शुरू हो गई। दिनभर यही सिलसिला चलता रहा। बारिश से सड़क किनारे भी कीचड़ जैसे हालात बन गए। पुराने बस स्टैंड, नए बस स्टैंड एवं भूतेश्वर तिराहा स्थित रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव हो गया। जलकल ने पंपसेट के जरिए पानी की निकासी कराई। बारिश के बाद तापमान में एक डिग्री सेल्सियस में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन मंगलवार को बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री लुढ़क गया है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें