फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई घंटे रिमझिम बारिश

विज्ञापन
कृष्णापुरी चौराहे पर गड्डों में हुए जलभराव से बचकर निकलते वाहन चालक। 
विज्ञापन
मथुरा। सोमवार को जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में बादलों को डेरा रहा और दोपहर एक बजे के बाद रिमझिम-रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जोकि रात 8 बजे तक जारी रही। इससे गुलाबी ठंड का भी अहसास होने लगा है और दिन के तापमान में गिरावट आई है। वहीं मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर तक बारिश के साथ-साथ और तापमान लुढ़कने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से देर रात तक जिले के अधिकतर हिस्सों का यही हाल रहा। ऐसे में सोमवार दोपहर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम पारा 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनसुार, जनपद में फिलहाल मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। 30 अक्तूबर तक आसमान में घने बादलों का डेरा रहेगा, जबकि 31 अक्तूबर को हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। इसके बाद एक नवंबर को मौसम साफ रहने के आसार हैं। इधर, पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह के बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा तथा न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें