फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कृष्णा नगर में 14 हजार की आबादी पर गहराया जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णा नगर क्षेत्र में विद्युत निगम की लापरवाही से करीब 14 हजार की आबादी में जलापूर्ति का संकट गहरा गया है। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बिना अनुमति के कृष्णा नगर में बिजली घर के निकट गंगाजल पेयजल लाइन के ऊपर बिजली का पोल गाढ़ दिया। इससे पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि क्षेत्रीय पार्षद की शिकायत पर जलकल के अधिकारियों ने विद्युत निगम को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद चंदन अहूजा ने बताया कि गणेशरा में बन रहे नए फीडर के लिए कृष्णानगर में विद्युत पोल गाढ़े जा रहे हैं। इसी दौरान विद्युत कर्मचारियों ने बिजली घर के निकट गंगाजल पेयजल लाइन के ऊपर बिजली का पोल गाढ़ दिया। इससे गंगाजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बिना किसी को सूचना दिए कर्मचारियों ने गड्ढे को अधर में छोड़कर कार्य बंद कर दिया। पेयजल लाइन से पानी रिसने लगा और बेहिसाब गंगाजल बर्बाद होने लगा। क्षेत्रीय पार्षद की शिकायत पर गंगाजल की सप्लाई बंद कराई गई।
इसकी वजह से एक सप्ताह से पांच वार्डों की करीब 14 हजार की आबादी गंगाजल आपूर्ति के लिए तरस रही है। पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। हालांकि महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने टैंकरों के माध्यम से वार्डों में पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया है। महाप्रबंधक ने बताया कि विद्युत के एक्सईएन को नोटिस जारी किया है। साथ ही पेजयल के लिए व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें