फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चालकों की कमी से परिवहन विभाग की वृंदावन-बरसाना बस सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन से बरसाना के लिए चलाईं परिवहन निगम की पांच नई बसें इन दिनों बंद हैं। चालकों की कमी के कारण बसों के नियमित रूप से नहीं चलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने वृंदावन से बरसाना जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पांच नई बसों का संचालन 9 नवंबर से शुरू किया था। इस बस में 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इन बसों का संचालन मथुरा से वृंदावन, छटीकरा, राल, गोवर्धन होकर बरसाना किया जाना था। इन बसों के चलने का समय निर्धारित होता, उससे पहले ही चालकों की कमी के कारण बस संचालन ठप हो गया। पहले 15 से 18 नवंबर के बीच बसों का संचालन बंद रहा। उसके बाद पिछले तीन दिनों से बसें नहीं चल रही हैं। नियमित रूप से निर्धारित समय पर बसों के न चलने से वृंदावन से बरसाना व गोवर्धन जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरा नगर निवासी राधेश्याम, राधानिवास निवासी छैलबिहारी शर्मा का कहना है कि परिवहन निगम की बस सेवा स्थानीय स्तर पर असफल है। बसों का कोई समय निर्धारित नहीं है। बरसाना के लिए पिछले दिनों चलाई गईं बसों के न चलने से यात्रियों को ऑटो और टेंपो का सहारा लेना पड़ता है। एआरएम मदनमोहन शर्मा ने बताया कि चालकों की कमी के कारण नई बसों को चलाने में परेशानी आ रही है। एक तो चालक कम हैं, उसमें भी माह के आखिर में वह छुट्टी पर जा रहे हैं। इससे बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। चालकों की व्यवस्था कर बसों को नियमित चलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें