फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रामनवमी से ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के समय में बदलाव...अब ऐसे हो सकेंगे भक्तों को दर्शन

Sun, 06 Apr 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में समय में बदलाव किया गया है। रामनवमी से देवउठान एकादशी तक समय में परिवर्तन हो जाता है। अब भक्तों को संध्या आरती और शयन के दर्शन 6:30 से 7:30 बजे तक होंगे।
 
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में रामनवमी यानी रविवार से दर्शन का समय बदल जाएगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी श्रीश्री 108 डॉ. वागिश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरोली नरेश जी के आदेश अनुसार मंदिर में शाम के समय में परिवर्तन हो रहा है। 
विज्ञापन


मंदिर में मंगल दर्शन सुबह 6:00 बजे से 6:15 तक होंगे। 6:30 बजे ठाकुर के पंचामृत अभिषेक दर्शन होंगे। शृंगार दर्शन 7:40 से 7:55 व ग्वाल दर्शन सुबह 8:25 से 8:40 बजे तक होंगे। राजभोग के दर्शन सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक होंगे। शाम को 4:00 से 4:20 बजे भोग के दर्शन होंगे। 

शाम 4:45 से 5:10 बजे तक संध्या आरती और शयन के दर्शन 6:30 से 7:30 बजे तक होंगे। यानी 7:00 बजे बंद होने वाले दर्शन अब 7:30 बजे बंद होंगे। रामनवमी से देवउठान एकादशी तक सांयकाल के समय में परिवर्तन हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें