फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीन दिवसीय श्रीललित महोत्सव 7 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्री हरिदास बिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट के तत्वावधान में 7 से 9 जनवरी तक तीन दिवसीय श्रीललित महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समारोह के तहत सेवा और सुगम संगीत सभा के साथ ही साथ शीतकालीन सेवा सत्र आयोजित होगा, जिसमें जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरण सेवा आदि के कार्यक्रम संपन्न होंगे।
विज्ञापन

फाउंडेशन महासचिव रविंद्र तंवर ने बताया कि श्रीहरिदास पीठाधीश्वर आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय श्रीललित महोत्सव के शुभारंभ में 7 जनवरी को दोपहर 2 से 5 बजे तक आराध्य प्रभु का विशेष पूजन अर्चन, भोगराग और श्रृंगार सेवा की जाएगी। इसके बाद वरिष्ठ साहित्यकार आशुकवि आचार्य प्रेम बल्लभ गोस्वामी महाराज की अध्यक्षता में सुगम संगीत सभा का आयोजन प्राचीन श्रीहरिदास पीठ मंदिर में किया जाएगा। दूसरे दिन 8 जनवरी को दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक नगर क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को कंबल, शाल, स्वेटर, टोपा, मोजा, मफलर इत्यादि वितरित किए जाएंगे। समापन दिवस 9 जनवरी को रात्रि 7 से 9 बजे तक वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में गर्म वस्त्र वितरण सेवा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें