फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के इस मंदिर में तोड़फोड़, मूर्तियां कर दीं खंडित...जला दिए देवी-देवताओं के चित्र

Thu, 26 Dec 2024 01:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गांव उदियागढ़ी में स्थित शिव मंदिर में कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए मूर्तियां खंडित कर दीं। इतना ही नहीं आरोपियों ने देवी-देवताओं के चित्र भी जलाए। गांव वालों को आता देख आरोपी भाग निकले। 
 
विज्ञापन
मंदिर में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव उदियागढ़ी में बुधवार रात आठ बजे कुछ युवकों ने गांव के शिव मंदिर में तोड़फाेड़ की। मूर्तियां खंडित कर वहां लगे देवी-देवताओं के चित्र भी जला दिए। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने आरोप अनुसूचित जाति के युवकों पर लगाया है। आरोप यह भी है ये युवक यहां बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पूरे में मामले के गांव के कलुआ, अरविंद, तरुण, लोकेश, शिवा, विष्णु, जगमोहन, अंकुल, संतोष, जितेंद्र समेत करीब 25 लोगों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उदियागढ़ी में अनुसूचित जाति के कुछ युवकों द्वारा प्राचीन शिव मंदिर के शिखर पर लगे कलश, त्रिशूल व सर्प को खंडित कर दिया। इसके बाद मंदिर की मूर्तियों को खंडित किया गया। चित्रपटों को फाड़कर मंदिर के पीछे स्थित एक कमरे में डाल आग लगा दी गई। बाबा साहब की प्रतिमा मंदिर में स्थापित करनी चाही। ये लोग बाबा साहब की प्रतिमा मंदिर के चबूतरे पर ही रख सके थे कि जानकारी गांव के लोगों को लग गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोग वहां का नजारा देखकर आक्रोशित हो उठे। सूचना पर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद सिवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। पुलिस मंदिर में मरम्मत कार्य कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर की टाइल्स पर लगी भगवान की मूर्तियों को उखाड़ा गया है। मंदिर में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। 5 लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।



अनुसूचित जाति के लोग ही यहां करते हैं पूजा
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यत: अनुसूचित जाति के लोग इस मंदिर में पूजा करते हैं। वे शिव चौदस पर कांवड़ भी चढ़ाते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें