फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कागारौल पुलिस ने पकड़ा राशन माफिया, अवैध चावल से भरा लोडर टेम्पो बरामद

Thu, 26 Dec 2024 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सरकारी चावल की कालाबाजारी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कागारौल पुलिस ने अवैध चावल से भरा लोडर टेम्पो बरामद किया है। साथ ही चावल माफिया और उसके दो गुर्गों  को भी दबोच लिया गया। 
 
विज्ञापन
चावल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कागारौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चावल माफिया सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही लोडर में ले जाए जा रहे सरकारी चावल को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन




पुलिस ने चावल माफिया सुमित अग्रवाल सहित दो अन्य को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चावलों से भरा एक लोडर को भी बरामद किया, जिसमें सरकारी चावल मिला। इससे पहले भी कई बार प्रशासन ने चावल माफिया सुमित अग्रवाल पर शिकंजा कसा है, लेकिन हर बार वह किसी न किसी तरह बच निकलता है। चावल माफिया का यह खेल लंबे समय से चल रहा है। स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायतें भी की गई हैं। बावजूद इसके, सुमित अग्रवाल फिर सक्रिय होकर चावल सप्लाई का कार्य कर रहा है। 
विज्ञापन


प्रशासन की मिलीभगत या लापरवाही?
स्थानीय लोगों का कहना है कि माफिया के इस अवैध कारोबार के पीछे कुछ प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है, जिससे यह खेल लंबे समय से जारी है। सवाल उठता है कि आखिर किसकी सह पर सुमित अग्रवाल बार-बार इस गोरखधंधे को अंजाम देता है और पुलिस कार्रवाई के बावजूद मुक्त होकर सक्रिय हो जाता है।
विज्ञापन



क्या करेगी थाना कागारौल पुलिस?
अब देखना यह होगा कि थाना कागारौल पुलिस इस मामले में कितनी सख्ती से कार्यवाही करती है और क्या सुमित अग्रवाल पर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे सजा दिला पाती है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें