फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बहराइच में भेड़ियों को पकड़ने के लिए टीम ने जंगल में डाल रखा है डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बहराइच में भेड़ियों को पकड़ने गई मथुरा वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। चार सदस्यीय टीम लगातार जंगलों में कांबिंग कर रही है। टीम को जंगल में कई स्थानों पर भेड़ियों के पांव के निशान मिले हैं।
विज्ञापन



बहराइच के जंगलों और गांवों में आतंक का पर्याय बन चुके भेड़ियों को पकड़ने के लिए कवायद जारी है। मथुरा से गई टीम भी भेड़ियों की तलाश में जंगलों में डेरा डाले है। जंगल में कई स्थानों पर टीम को भेड़ियों की मूवमेंट के निशान मिले हैं। उन्हीं के सहारे टीम भेड़ियों तक पहुंचने में लगी है। जंगल में आगे बढ़ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि भेड़िये जल्दी ही टीम की पकड़ में होंगे।

स्थानीय अधिकारी पूरे ऑपरेशन पर नजर रखे हैं। बहराइच गई टीम से फोन पर हर घंटे की अपडेट ले रहे हैं। सह संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि अभी तक खूंखार भेड़िये टीम को नजर नहीं आए हैं। टीम पूरी तरह प्रशिक्षित है। टीम की रेंज में आने के बाद भेड़िये भाग नहीं पाएंगे। पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें